वीडियो

ईरान से अघोषित जंगबंदी के बीच ट्रम्प और नेतन्याहू की मुलाक़ात; कौन किससे डरा हुआ है?
24:10
जब दो दोस्त,एक ताक़तवर और एक ज़िद्दी किसी मुद्दे पर सर जोड़ कर बैठते हैं, तो न तो प्यार के क़सीदे पढ़े जाते हैं न अमन के क़िस्से सुनाए जाते हैं,बल्कि किसी नए तूफ़ान की साज़िश रची जाती है.इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू फिर से वाशिंगटन पहुँचकर जंग जारी रखने की बिल्कुल नई स्टोरी बताएंगे.हालांकि ट्रंप कह रहे हैं कि बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन मेलेनिया ट्रंप के एक जानलेवा वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है. नेतन्याहू का अमेरिका दौरा और ट्रंप की फ़ैमिली की जान को ख़तरा.कहीं दोनों खबरें एक दूसरे से जुड़ी तो नहीं है. नर्म पड़ रहे ट्रंप के ज़ेहन में नफ़रत का ज़हर घोलने की कोशिश तो नहीं है ये वीडियो, जिसे देखकर ट्रंप फ़ौरन ईरान पर बड़े हमले करने के लिए तैयार हो जाएं ? अगर ये हमला भी ईरान के इरादे को नहीं तोड़ पाया तो क्या अमेरिका इज़रायल में शुरू होगा ब्लेम गेम? जानने के लिए सलाम टीवी के एडिटर तारिक़ फरीदी के साथ देखें सेंटर स्टेज में.
play now