Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1628499
Zee SalaamZee Salaam CricketBCCI के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुए तीन खिलाड़ी; जानिये, किस ग्रेड में मिलता है कितना पैसा

BCCI के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुए तीन खिलाड़ी; जानिये, किस ग्रेड में मिलता है कितना पैसा

BCCI Central Contracts list: बीसीसीआई ने इतवार को अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था. इसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ‘ग्रेड बी’ में रखा गया है जबकि जडेजा ‘ए प्लस’ में शामिल.

भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा
भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा

नई दिल्लीः बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के एलीट ग्रेड ‘ए प्लस’ में स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में संयुक्त ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रह चुके 34 वर्षीय जडेजा ‘ए प्लस’ वर्ग में शामिल चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मौजूद हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को भी पहली बार केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली, उन्हें ग्रुप ‘सी’ में शामिल किया गया है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में लगी चोटों का इलाज कराने के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं, उन्हें ‘ए’ वर्ग में बरकरार रखा गया है, जिसमें हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

कुल 26 क्रिकेटरों का किया अनुबंध 
बीसीसीआई ने चार ग्रुप -‘ए प्लस’ (सात करोड़ रुपये), ‘ए’ (पांच करोड़ रुपये), ‘बी’ (तीन करोड़ रुपये) और ‘सी’ (एक करोड़ रुपये) - में 26 क्रिकेटरों को ‘रिटेनरशिप’ सौंपी हैं. 

इन तीन खिलाड़ियों का अनुबंध समाप्त 
वहीं,  तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा को इस बार अनुबंधित नहीं किया गया है. इन तीनों खिलाड़ियों को अनुबंध से बाहर किए जाने से इस बात के संकेत मिलते हैं कि अब राष्ट्रीय टीम में उनकी जरूरत नहीं रह गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रुप ‘बी’ में इन्हें मिली जगह 
ग्रुप ‘बी’ में छह क्रिकेटरों को शामिल किया गया है, जिसमें चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल मौजूद हैं.

सी’ में 11 इन्हें किया गया शामिल 
वहीं, ग्रुप ‘सी’ में 11 क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह क अलावा भरत को शामिल किया गया है. 

किस श्रेणी का क्या है मतलब 
गौरतलब है कि एलीट ‘ए प्लस’ वर्ग में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो सभी तीन प्रारूपों में निश्चित उम्मीदवार होते हैं, जबकि ‘ए’ वर्ग में ऐसे क्रिकेटर होते हैं, जो टेस्ट और वनडे के लिए निर्धारित होते हैं. वहीं, ग्रुप बी में ऐसे खिलाड़ी रखे जाते हैं जिनका सीमित ओवर के क्रिकेट के लिए विचार किया जाता है जबकि ग्रुप ‘सी’ के खिलाड़ियों को आमतौर पर नियमित रूप से तीनों से एक प्रारूप के लिए विचार किया जाता है.

Zee Salaam

TAGS

Trending news