Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1342380
Zee SalaamZee Salaam CricketIPL के खिलाड़ी पर लगा नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप; करता है टीम की कप्तानी

IPL के खिलाड़ी पर लगा नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप; करता है टीम की कप्तानी

IPL Cricketer Rape Case: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर ने सबको हैरान कर दिया है. आईपीएल के एक क्रिकेटर पर होटल के कमरे में नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है. इस खबर से काफी लोग हैरान हैं.

IPL के खिलाड़ी पर लगा नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप; करता है टीम की कप्तानी

IPL Cricketer Rape Case: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार आईपीएल के प्लेयर और नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान लामिछाने पर एक 17 साल की लड़की से रेप करने का आरोप लगा है. आरोप है कि उन्होंने लड़की के साथ होटल के कमरे में रेप किया. पुलिस ने गुरूवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी है.

लड़की ने कराया केस दर्ज

17 वर्षीय लड़की ने गौशाला महानगर पुलिस सर्कल में मंगलवार को एफआईर दर्ज कराई है कि 22 साल के लामिछाने ने लगभग तीन हफ्ता पहले हॉटल में उनके साथ दुष्कर्म किया. यह मामला सामने आने के बाद क्रिकेटर काफी सुर्खियों में है.

क्या है मामला?

गौशाला पुलिस सर्कल में दर्ज मामले के मुताबिक लामिछाने 21 अगस्त को लड़की को काठमांडू और भक्तपुर की अलग-अलग जगह ले गया. उसी रात वह काठमांडू के हॉटल में रुका जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया. पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है और मामले से जुड़े सीसीटीवी फूटेज को इकट्ठा कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच किए बिना कुछ कहना सही नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इस टीम में किया था डेब्यू

आरको बता दें लामिछाने इस वक्त कैरिबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. वह नेपाल से आने वाले पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल खेला था. आपको बता दें क्रिकेटर ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स में डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने अपनी परफोर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थी.

नेपाल क्रिकेट टीम कप्तान

लामिछाने को हालही में नेपाल नेशनल क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) ने कहा कि लामिछाने ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है और खुद को निर्दोष बताया है. अब इस मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि क्या सही में महिला के आरोप सही हैं.

TAGS

Trending news