शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच खत्म हुआ रिश्ता! एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Published: Aug 24, 2022, 07:53 PM IST|Updated: Aug 25, 2022, 05:46 PM IST

Shubman Gill And Sara Tendulkar: वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल कर ली है. इस सीरीज में शुभमन गिल ने कमाल कर दिखाया है. गिल ने तीन मैचों की सीरीज में 245 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन उम्दा पारियां निकलीं. इनमें एक शतक भी शामिल था. यह गिल के करियर का पहला शतक था. 130 रन की शानदार पारी के साथ गिल ने सचिन तेंदुलकर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.