Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam957952
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटIndian Idol पहुंचा बचपन का प्यार वाला सहदेव, Karan Johar की मौजूदगी में मचाएगा धमाल

Indian Idol पहुंचा 'बचपन का प्यार' वाला सहदेव, Karan Johar की मौजूदगी में मचाएगा धमाल

सोशल मीडिया पर इतनी ताकत है कि वो किसी को भी घंटों में स्टार बना सकता है. इसकी पहले भी कई मिसाल सामने आई हैं और हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) गाने वाला छोटा सा बच्चा सहदेव (Sahdev) अब सुर्खियों में बना हुआ है.

Indian Idol पहुंचा 'बचपन का प्यार' वाला सहदेव, Karan Johar की मौजूदगी में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इतनी ताकत है कि वो किसी को भी घंटों में स्टार बना सकता है. इसकी पहले भी कई मिसाल सामने आई हैं और हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) गाने वाला छोटा सा बच्चा सहदेव (Sahdev) अब सुर्खियों में बना हुआ है. जी हां सहदेव के ज़रिए बड़े ही बेबाकी के साथ गाए गए इस गाने पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी रिएक्शन दे रहे हैं. 

अब खबर आ रही है कि 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) गाने वाला छोटा सा बच्चा सहदेव (Sahdev) सिंगिंग के रियलटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में नजर आएगा. इंडियन आइडल का मंच इस हफ्ते बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते शो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) चीफ गेस्ट होंगे. साथ ही दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए सहदेव को भी बुलाया गया है. 

देखिए VIDEO

Add Zee News as a Preferred Source

शो के अपकमिंग एपिसोड से कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें सहदवेक इंडियन आइडल (Indian idol) के क्रू मेंबर्स के साथ नजर आ रहा है. हो सकता है कि मेकर्स सहदेव को मंच पर ही बचपन का प्यार गाने का मौका दे दें. ये भी हो सकता है कि सहदेव पवनदीप राजन के साथ गाना गाएं. कुल मिलाकर बात इतनी है कि इंडियन आइडल का आने वाला शो बेहद खास होने जा रहा है.

इससे पहले रैपर बादशाह (Badshah) ने सहदेव को वीडियो कॉल कर चंडीगढ़ बुलाया था. मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सहदेव की एक तस्वीर भी शेयर की. फोटो में सहदेव बादशाह की तरह ही कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहा है. वहीं पोस्ट को शेयर कर बादशान ने कैप्शन में लिखा, बचपन का प्यार, बहुत जल्द आने वाला है. (bachpan ka pyar coming soon) इस पोस्ट के बाद सभी को इस गाने का इंतजार है.

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news