)
Priyanka Chopras birthday News: पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस आज यानी 18 जुलाई को अपना 42वां जन्म दिन मना रही हैं. प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके जन्म दिन पर बधाई दे रहे हैं, लेकिन उनके पति निक जोनस का पोस्ट सबसे खास है. बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी उनके इस खास मौके पर बधाई दे कर और भी खास बना दिया है. हॉलीवुड सिंगर निक जोन ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए उनकी कुछ खास तस्वीरें शेयर किया है.
निक जोनस ने प्रियंका के इस खास मौके पर इस तरह प्यार लुटाया
एक्टर अपनी वाइफ के इस खास मौके पर खूब प्यार लुटाया है. उन्होंने अपनी वाइफ की तस्वीर शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है. निक जोनस द्वारा किए गए इस पोस्ट पर उनके फैंस लगतार हर्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं. निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की 4 तस्वीरें शेयर की है, साथ ही उसके कैप्शन में लिखा है, 'आप जैसी महिला हैं, मैं कितना लकी हूं. हैपी बर्थडे माय लव.'
प्रियंका चोपड़ा की 4 खूबसूरत तस्वीरें शेयर किया
प्रियंका चोपड़ा पहली तस्वीर में यलो स्विमसूट में पूल में नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में अपने पति निक जोनस के समंदर के किनारे दिख रही हैं. तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर का ड्रेस में सोफे पर पोज देते नजर आ रही हैं. वहीं चौथे तस्वीर में दोनों ढ़लती हुई शाम के खूबसूरत नजारा के साथ हाथ में हाथ डाले एक-दूसरे से नजरे मिलाते नदर आ रहे हैं. उनके इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस ने भी खूब कॉमेंट किया हैं. एक शख्स ने लिखा; आप सच में लकी हैं जीजू. उसपर किसी दूसरे ने लिखा प्रियंका भी लकी हैं.
इस जगह हुई थी प्रियंका और निक जोनस की पहली मुलाकात
एक्टर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात एक ग्रैंड इवेंट 'मेट गाला 2017' में हुई थी. उसके बाद दोनों की शादी 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. उसके बाद जनवरी 2022 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम मालती मैरी रखा गया. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने उनके 41वें जन्म दिन पर उनकी कुछ खास तस्वीरें शेयर की है, और कहा की मैं बहुत लकी हूं.