Sonal Chauhan: सोनल चौहान को 'जन्नत' फिल्म से काफी लाइमलाइट मिली और वह रातों-रात लोगों की फेवरेट बन गईं थीं. लेकिन इस फिल्म के बाद वह अपनी कामयाबी को बरकरार रखने में नाकाम रहीं.
Sonal Chauhan: साल 2008 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' काफी हिट साबित हुई थी. उस फिल्म के गाने लोग आज भी अपनी प्ले लिस्ट में टॉप पर रखते हैं. फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर सोनल चौहान ने काम किया था. सोनल चौहान को 'जन्नत' फिल्म से काफी लाइमलाइट मिली और वह रातों-रात लोगों की फेवरेट बन गईं थी, लेकिन इस फिल्म के बाद वह अपनी कामयाबी को बरकरार रखने में नाकाम रहीं, और फिर किसी बड़े फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली.
1/10हिंदी फिल्मों में सफलता नहीं मिलने की वजह से उन्होंने साउथ फिल्मों का रुख किया, जहां उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं. कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन आज भी लोग सोनल चौहान को अगर जानते हैं तो वह सिर्फ 'जन्नत' फिल्म की वजह से..
2/10सोनल चौहान का जन्म 16 मई 1987 को दिल्ली में हुआ था. ये एक राजपूत खानदान से ताल्लुक रखती हैं. सोनल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से फिलॉस्फी में स्नातक किया.
3/10ग्रेजुएशन करने के बाद सोनल मॉडलिंग की तरफ अपने पैशन को फॉलो करने के लिए मलेशिया चली गईं. मलेशिया में साल 2005 में उन्होंने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता. इस टाइटल को पाने वाली सोनल एक मात्र भारतीय महिला हैं.
4/10इस खिताब ने सोनल को काफी फेमस बना दिया, जिसके बाद उनकी तस्वीर को FHM के कवर पेज पर छापा गया था.
5/10सोनल ने साल 2006 में आईं हिमेश रेशमिया की सुपरहिट एल्बम 'आपका सुरूर' से डेब्यू किया था, जिसके बाद महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जन्नत के लिए सोनल से कॉनटेक्ट किया.
6/10फिल्म जन्नत के गाने और डॉयलॉग लोगों को आज भी बहुत पसंद हैं. इस फिल्म ने रातों-रात सोनल को स्टार बना दिया, जिसके बाद सोनल के पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे.
7/10फिल्म जन्नत के बाद सोनल के पास काम तो बहुत आया पर कोई भी फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई. और धीरे-धीरे लोग सोनल को भूलने लगे. लेकिन सोनल अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर फोटोज अपडेट करती रहती हैं.
8/10सोनल चौहान को आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था, जिसमें उनका काफी छोटा रोल था. सोनल ने फिल्म आदिपुरुष में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया था.
9/10फिलहाल सोनल के पास कोई हिंदी फिल्म नहीं है, इसलिए वह साउथ में अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
10/10फिल्में नहीं होने के बावजूद भी सोनल काफी अमीर एक्ट्रेस हैं, उन्हें सोशल मीडिया और एड से लगातार कमाई होती रहती हैं. फिल्मी आंकड़ों के मुताबिक सोनल चौहान के पास 70 करोड़ रुपये की संपत्ति है.