Kritika Kamra Fashion Brand: टीवी सीरियल्स से लेकर बड़े पर्दें तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अब चंदेरी के शिल्प कारीगरों की मदद करने के लिए एक नए फैशन ब्रांड की शुरुआत की है, जिसका नाम उन्होंने सिनाबार रखा है. इस ब्रांड के जरिए चंदेरी के कारीगरों द्वारा बनाए गए शिल्पकारी को देश और दुनिया में फैलाया जाएगा. कृतिका खुद चंदेरी की हैं. इसलिए वह अपने इलाके के लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन लेकर आईं है.
1/9टीवी सीरियल्स से लेकर बड़े पर्दें तक का सफर तय करने वाली कृतिका कामरा अब फैशन इंडस्ट्री में एंट्री मारने वाली हैं
2/9अपनी मां के साथ मिलकर कृतिका कामरा ने 'सिनाबार' नाम की एक फैशन ब्रांड की शुरुआत की है.
3/9कृतिका कामरा अपने इस फैशन ब्रांड के जरिये चंदेरी शहर के लोकल कारीगरों के कामों को दुनिया तक लेकर जाना चाहती हैं.
4/9कृतिका कामरा को टीवी सीरियल्स में लोग काफी पसंद करते हैं, उनकी एक्टिंग घर की माँओं को काफी पसंद हैं.
5/9कृतिका कामरा ने कई वेबसीरीज में भी काम किया है, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया.
6/9एक्टिंग के अलावा कृतिका अब अपने शहर के लोगों की मदद भी करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने 'सिनाबार' नाम की ब्रांड को लांच किया है.
7/9मध्यप्रदेश का चंदेरी शहर अपने बेमिसाल हैंडलूम काम के लिए फेमस हैं, जिसे कृतिका पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहती हैं.
8/9कृतिका कामरा ने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'मित्रों', 'ग्यारह-ग्यारह' और 'भीड़' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं.
9/9कृतिका कामरा का जन्म भी मध्यप्रदेश के चंदेरी में ही हुआ है.