Palak Tiwari Photos: एथनिक लुक में पलक तिवारी ने दिखाए जलवे, फैंस बोले- छोटी राजकुमारी

Written BySiraj Mahi
Published: Apr 26, 2023, 06:16 PM IST|Updated: Apr 26, 2023, 06:17 PM IST

Palak Tiwari Photos: बॉलीवुड की एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं. उनकी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में खूब चल रही है. पलक तिवारी फिल्मों की वजह से तो फेमस हैं ही इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पर अच्छे फोटो डालने की वजह से चर्चा में रहती हैं. पलक तिवारी कई तरह फैशनेबल ड्रेस पहन कर सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करती हैं. हाल ही में पलक तिवारी ने एथनिक ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की है जिस पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं.