Photos: श्वेता ने क़ातिलाना अंदाज़ में शेयर कीं नई तस्वीरें, फैंस नहीं हटा पा रहे निगाहें

Written BySomiya Khan
Published: Oct 30, 2022, 10:08 AM IST|Updated: Nov 01, 2022, 07:59 PM IST

Shweta Tiwari Photos: टी.वी. सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ (Kasauti Zindagi Ki) से अपनी पहचान बनाने वाली और बिग बॉस (Big Boss) सीज़न 4 की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari ) की फैन फॉलोइंग आज भी काफी ज़बरदस्त है. इंस्टाग्राम पर साढ़े 3 मिलियन से भी ज़्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. श्वेता आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग़ज़ब की फोटोज़ शेयर कर फैंस को ख़ुश करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फिर एक बार अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर फैंस अपना होश खो बैठे हैं.