Zaira Wasim Birthday Special: जायरा वसीम बॉलीवुड की जानी मानी मुस्लिम एक्ट्रेस हैं. उनकी पहली फिल्म दंगल ने 2000 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन उन्होंने इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. जायरा वसीम आज यानी 23 अक्टूबर को अपना यौम-ए-पैदाइश मना रही हैं.

1/8जायरा वसीम बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने वाली मुस्लिम एक्ट्रेस हैं. लेकिन उन्होंने धर्म की वजह से बॉलीवुड से मुंह मोड़ लिया है.
2/8जायरा वसीम जम्मू व कश्मीर में पैदा हुईं. उनकी मां अध्यापिका हैं. उनके वालिद साहब जम्मू व कश्मीर बैंक में कार्यकारी प्रबंधक हैं.
3/8जायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा. यह फिल्म पहलवान गीता फोगाट की जिंदगी पर बनी है.
4/8इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 2000 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म के लिए जायरा वसीम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला.
5/8फिल्मों में आने के बाद जायरा ने अच्छी कमाई की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल उनकी जायदाद 16 करोड़ रुपये की है.
6/8जायरा वसीम को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' भी मिल चुका है. इसके अलावा उन्हें नेश्नल फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है.
7/8जायरा वसीम ने 'दंगल' के बाद 2017 में 'सीक्रेट सुपर स्टार' फिल्म बनाई. इसके बाद उन्होंने मार्च 2019 में 'द स्काई इस पिंक' फिल्म की शूटिंग पूरी की.
8/8जायरा वसीम ने 30 जून 2019 ऐलान किया कि वह अब बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं. इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म की राह पकड़ ली.