Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1103318
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटखाने से ज्यादा जरूरी है सेक्स कहने वाली एक्ट्रेस ने दिखाया अपना सबसे बोल्ड अवतार

'खाने से ज्यादा जरूरी है सेक्स' कहने वाली एक्ट्रेस ने दिखाया अपना सबसे बोल्ड अवतार

 सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने इंस्टाग्राम पर केरल के अथिरापिल्ली फॉल्स से पिंक स्विमवीयर में बेहतरीन फोटोज शेयर कीं हैं. सामंथा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

फोटो इंस्टाग्राम से
फोटो इंस्टाग्राम से

नई दिल्ली: साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं. वह 'पुष्पा; द राइज' फिल्म में आइटम गाना 'ऊ अंतवा' में डांस के लिए काफी मशहूर हुईं. इससे पहले वह नागा चैतन्या के साथ तलाक के चलते सुर्खियों में रही थीं. इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करने के लिए सुर्खियों में हैं.  

देश-विदेश घूमने गईं
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पिछले कई दिनों से देश-विदेश के टूर कर रही हैं. वह पिछले साल दुबई और ऋषिकेश गईं. साल के शुरूआत में गोवा गईं. हाल ही में वह स्कीइंग सीखने के लिए स्विट्जरलैंड के दौरे पर थीं. सामंथा इन दिनों केरल में इंजॉय कर रही हैं. यहां से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

केरल से शेयर किया फोटोज
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर केरल के अथिरापिल्ली फॉल्स से पिंक स्विमवीयर में बेहतरीन फोटोज शेयर कीं हैं. सामंथा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो भी किया शेयर
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह चट्टानों पर बैठी हुई हैं. इस पोस्ट के साथ सामंथा ने लिखा कि ''ध्यान आपके अस्तित्व की सुंदरता को महसूस करने का एक साधन है.''

खाने से ज्यादा जरूरी है सेक्स
ख्याल रहे कि एक्ट्रेस सामंथा ने एक बार अपने एक बयान से लोगों को हैरान कर दिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें लगता है कि खाने से ज्यादा सेक्स जरूरी है. सामंथा से सवाल किया गया था कि वो खाने को ज्यादा अहमियत देंगी या फिर सेक्स को? इस पर एक्ट्रेस ने सेक्स को ज्यादा जरूरी बताया था.

Video:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news