Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1614313
Zee SalaamZee Salaam हेल्थक्या है सरोगेसी? जिसके जरिए बिना बच्चा पैदा किए मां-बाप बनते हैं कपल

क्या है सरोगेसी? जिसके जरिए बिना बच्चा पैदा किए मां-बाप बनते हैं कपल

What is Surrogacy? जिन महिलाओं को बच्चा बच्चा पैदा करने में जान का जोखिम हो वह सरोगेसी अपनाती हैं. इसके अलावा जो मां पैच्चे पैदा नहीं कर सकती वह भी मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लेती है.

क्या है सरोगेसी? जिसके जरिए बिना बच्चा पैदा किए मां-बाप बनते हैं कपल

What is Surrogacy? बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने हैं. इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) भी शामिल हैं. शाहरूख खान, आमिर खान, करण जौहर, प्रीती जिंटा, शिल्पा शेट्टी, जैसे कई बड़े स्टार सरोगेसी के जरिए मां-बाप बने हैं. आखिर क्या होता है सरोगेसी? इसके जरिए कैसे बनते हैं माता-पिता? आज हम आपको इस खबर में बताएंगे.

क्या है सरोगेसी?
सरोगेसी का मतलब होता है कि अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला के कोख में बच्चे को पालना. जो कपल पैरेंट बनना चाहते हैं, लेकिन वह बच्चा पैदा नहीं करना चाहते वह ऐसा करते हैं. इसमें पुरुष के स्पर्म उस महिला की कोख में प्रितरोपित करते हैं जिसकी कोख किराए पर ली जाती है. इसके बाद वह महिला प्रेग्नेंट होती है और बच्चे को जन्म देती है. इसे ट्रेडिशनल सरोगेसी कहते हैं. दूसरी तरह की सरोगेसी को जेस्टेशनल सरोगेसी कहते हैं. इसमें बच्चे की चाह रखने वाले पुरुष के स्पर्म और बच्चे की चाह रखने वाली मां के अंडे का मेल टेस्ट ट्यूब में कराने के बाद सरोगेट मदर या उस महिला के यूट्रस में प्रत्यारोपित किया जाता है जिसकी कोख किराए पर ली गई है.

यह भी पढ़ें: Sana Khan Pregnant: प्रेग्नेंट हुईं सना खान, पूर्व एक्ट्रेस ने बताया मां बनने का सुख

Add Zee News as a Preferred Source

कौन हैं सरोगेट मदर?
जो औरत अपनी कोख में दूसरे बच्चे को पालती है, वह सरोगेट मदर कहलाती है. सरोगेसी में एक महिला और कपल के बीच एंग्रीमेंट भी होता है. इसके बाद पैदा होने वाले बच्चे के माता-पिता कानूनी तौर से वह कपल होते हैं जिनके लिए सरोगेसी कराई गई है. या जो बच्चे को पालते हैं.

क्यों करते हैं सरोगेसी?
सरोगेसी से बच्चा पैदा करने की कई वजहें हैं. जैसे कि कपल के अपने बच्चे नहीं हो पा रहे हैं. अगर कोई महिला बच्चा पैदा नहीं करना चाहती तो वह सरोगेसी का सहारा लेती है. इसी तरह से अगर किसी महिला को गर्भधारण से जान जाने का खतरा हो.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news