देश में IAS, IPS, IFS और IRS के इतने पद हैं खाली; जानें, भर्ती को लेकर क्या है सरकार कस रुख
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1808760

देश में IAS, IPS, IFS और IRS के इतने पद हैं खाली; जानें, भर्ती को लेकर क्या है सरकार कस रुख

UPSC Vacancy 2023: सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1,365 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 703 पद खाली हैं. इन खाली पदो पर ऐसे बहाली

देश में IAS, IPS, IFS और IRS के इतने पद हैं खाली; जानें, भर्ती को लेकर क्या है सरकार कस रुख

UPSC Vacancy 2023: देश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13,65 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 703 पद खाली हैं. कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी.  उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा (IFS) में 1,042 और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में 301 पद खाली हैं. राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "रिक्तियों का होना एवं उनका भरा जाना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और केन्द्र सरकार का यह प्रयास है कि खाली पदों को जल्दी से भरा जाए." 

आगे उन्होंने कहा, "हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) IAS, IPS, IFS और IRS सहित सिविल सेवाओं में सीधी भर्ती के आधार पर खाली पदों को भरने हेतु सिविल सेवा परीक्षाओं (CSE) का आयोजन करता है."

कार्मिक मंत्री सिंह ने कहा, IAS और IPS पदोन्नति कोटा की रिक्तियों को भरने के लिए राज्य सरकारों के साथ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चयन समिति बैठकों का आयोजन किया जाता है. सरकार ने सीएसई-2022 तक सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से IAS अधिकारियों की वार्षिक भर्ती को बढाकर 180 कर दिया है."

लोकसभा को सूचित किया गया कि 1,472 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों, 864 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और 1,057 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के लिए रिक्तियां हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 2022 में कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS 1472, भारतीय पुलिस सेवा 864 और IFS में 1057 अधिकारियों के लिए पद खाली है. 

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित जवाब में कहा था कि "1 जनवरी 2022 तक आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 6,789, 4,984 आईपीएस अधिकारी और 3,191 आईएफएस अधिकारी थी. खाली पदो का होना और उन्हें भरना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. केंद्र सरकार का प्रयास है कि रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) IAS, IPS में सीधी भर्ती के आधार पर खाली पदो को भरने के लिए परीक्षा आयोजित करता है. 

Zee Salaam

Trending news