Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2208163

अमिताभ बच्चन, एआर रहमान होंगे मंगेशकर परिवार पुरस्कार से सम्मानित

Lata Deenanath Mangeshkar: अमिताभ बच्चन और एआर रहमान को मंगेशकर परिवार पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इससे पहले ये अवार्ड पीएम मोदी को मिल चुका है.

 

अमिताभ बच्चन, एआर रहमान होंगे मंगेशकर परिवार पुरस्कार से सम्मानित

Lata Deenanath Mangeshkar: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 24 अप्रैल को एक समारोह में 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा, जबकि संगीत सम्राट ए.आर. रहमान को अगले हफ्ते 'मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार मशहूर मंगेशकर परिवार की तरफ से पोषित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान, पुणे की तरफ से दिया जाता है. यह पुरस्कार बच्चन को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि के साथ दिया जाएगा.

पीएम मोदी को मिला अवार्ड
इससे पहले, उद्घाटन पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (2022) को दिया गया था, उसके बाद अनुभवी गायिका आशा भोसले (2023) को दिया गया था. बच्चन और रहमान के अलावा, विभिन्न श्रेणियों में अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता हैं. साल के सबसे अच्छे मराठी नाटक के रूप में 'ग़ालिब', जलगांव के NGO दीपस्तंभ फाउंडेशन मनोबल, साहित्यकार मंजिरी फडके, हास्य अभिनेता अशोक सराफ, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, गायक रूप कुमार राठौड़, पत्रकार एस.बी. तोरसेकर, अभिनेता अतुल परचुरे, निर्माता-अभिनेता रणदीप हुडा.

विजेताओं का ऐलान
पुरस्कार विजेताओं की सूची का ऐलान भाई-बहन हृदयनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर ने की, और सम्मान 24 अप्रैल को आशा भोंसले के हाथों दिया जाएगा. प्रतिष्ठित गायिका विभावरी आप्टे-जोशी और उनकी टीम उस शाम लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, जिसका आयोजन प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news