Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1577208
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंChhatarpur: छतरपुर में क़ाज़ी ने निकाह कराने से किया इनकार; इस शर्त पर हुए राज़ी

Chhatarpur: छतरपुर में क़ाज़ी ने निकाह कराने से किया इनकार; इस शर्त पर हुए राज़ी

 Chhatarpur News Today: मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के नौगांव में क़ाज़ी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया. उनके  निकाह पढ़ाने से मना करने पर दूल्हा और दुल्हन के घरवाले परेशान हो गए. आख़िर किस वजह से क़ाज़ी ने निकाह कराने से मना किया.पढ़िए पूरी ख़बरऔर जानिए क्या है माजरा.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

Qazi Refused Read Nikah: मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के नौगांव में एक दूल्हे को शादी में डीजे बजवाना काफ़ी महंगा साबित हुआ. डीजे बजाने को लेकर निकाह पढ़ाने आये क़ाज़ी इस क़दर ख़फ़ा हुए कि उन्होंने निकाह पढ़ाने से ही मना कर दिया. बस फिर किया था. क़ाज़ी ने दूल्हे को डीजे बजवाने के लिए ख़ूब लताड़ लगाई और उसके घरवालों को भी खरी-खोटी सुनाई. क़ाज़ी शादी में संगीत बजाने से इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने दूल्हे से यहां तक कह दिया कि वे शादी में बैंड-बाजों वालों से ही अपना निकाह पढ़वा लें. 

घरवालों की माफ़ी के बाद पढ़ाया निकाह
काफी देर तक हंगामा जारी रहा और फिर जब दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने सबके सामने माफ़ी मांगी, तब जाकर क़ाज़ी का ग़ुस्सा ठंडा हुआ और फिर निकाह पढ़ाया गया. बता दें कि है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले की मुस्लिम तबक़े की सभी कमेटियों ने आपसी रज़ामंदी से शादी में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जिस शादी में डीजे बजवाया जाएगा, उस शादी का सामूहिक तौर पर बायकॉट किया जाएगा. इस शादी में अमल की ख़िलाफ़वर्ज़ी की गई, जिससे क़ाज़ी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया.

डीजे बजवाने से नाराज़ हुए क़ाज़ी
डीजे पर पाबंदी लगाने के बावजूद दूल्हे ने बग़ैर किसी को जानकारी दिए डीजे बजवाया और दुल्हन के घर पहुंच गया. इस बात पर क़ाज़ी साहब ने नाराज़गी दर्ज कराई और दूल्हे को आड़े हाथों लेते हुए निकाह पढ़ाने से मना कर दिया.काफ़ी गहमा-गहमी के बाद जब दोनों ओर से माफ़ी मांगी गई तब क़ाज़ी ने निकाह के लिए हामी भरी. बता दें कि इससे पहले यूपी के नोएडा में भी मुस्लिम समाज के उलेमा का बड़ा फैसला सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने शादी में डीजे बजाने और आतिशबाज़ी करने वालों का बायकॉट करने की बात कही थी. साथ ही ये भी कहा था कि ऐसे निकाह में उलेमा शिरकत नहीं करेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news