Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1675063

Karnataka Election: कर्नाटक में BJP कल जारी करेगी घोषणा पत्र; युवाओं पर रहेगा पार्टी का फोकस!

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को असेंबली इलेक्शन के लिए वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा. राज्य में सियासी हलचल नजर आने लगी है. कर्नाटक में कल बीजेपी की ओर से घोषणापत्र  जारी किया जाएगा.

Karnataka Election: कर्नाटक में  BJP कल जारी करेगी घोषणा पत्र; युवाओं पर रहेगा पार्टी का फोकस!

BJP Manifesto In Karnataka: कर्नाटक में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य में सियासी हलचल तेज हो रही है. कर्नाटक में असेंबली इलेक्शन में कुछ दिन का समय ही बाकी है. ऐसे में बीजेपी वोटर्स को लुभाने का कोई मौका अपने हाथ से फिसलने नहीं दे सकती. कर्नाटक में बीजेपी एक मई को अपना घोषणापत्र जारी करेगी. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, बी एस येदियुरप्पा घोषणापत्र को जारी करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी का घोषणापत्र कल सुबह तकरीबन 11 बजे बेंगलुरु में जारी किया जाएगा.

कर्नाटक के अवाम को मिलेगी सौगात
कर्नाटक में मौजूदा सियासी जंग को देखते हुए बीजेपी कर्नाटक के अवाम को कई तरह की सौगात देने के साथ-साथ नौजवानों और 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए अहम ऐलान कर सकती है. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तमाम पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर ली है. कर्नाटक में सत्तारुढ़ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा कल राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी मेनिफेस्टो जारी करेंगे. बीजेपी के एक सीनियर लीडर ने दावा किया है कि पार्टी का घोषणा पत्र राज्य की तरक्की की रफ्तार में नई विशेषताएं जोड़ने का काम करेगा और कर्नाटक को एक नई दिशा विकास के नए दरवाजे खोलेगा.

बीजेपी ने तेज की प्रचार अभियान
कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. पीएम मोदी, जेपी नड्डा,अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं. पीएम मोदी ने कोलार में एक रैली को संबोधित किया. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, वहीं 13 तारीख को इलेक्शन के नतीजों का ऐलान किया जाएगा. असेंबली इलेक्शन के लिए दो अहम पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. सभी पार्टियों की तरफ से 3,632 उम्मीदवारों ने कुल 5,102 पर्चे दाखिल किए हैं. इसमें बीजेपी से 707, कांग्रेस से 651 तो वहीं कुल 1,720 आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news