Bajaj Pulsar N125: भारत की सबसे फेमस बाइक कंपनी बजाज हमेशा अपने ग्राहकों को सरप्राइज देता रहता है. बजाज की पल्सर कई सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. बजाज अपनी नई पल्सर N125 को बहुत जल्द लांच करने की बात सामने रख चुका है. बजाज ने इससे पहले नई पल्सर N125 के लुक्स को रिवील किया था. इस बाइक को 21 अक्टूबर को मार्केट में लांच करने की बात की जा रही है, वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 90000-10,0000 के बीच होने की संभावना है.
1/11भारत की सबसे फेमस बाइक कंपनी बजाज हमेशा अपने ग्राहकों को सरप्राइज देता रहता है. बजाज की पल्सर कई सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.
2/11बजाज अपनी नई पल्सर N125 को बहुत जल्द लांच करने की बात सामने रख चुका है. बजाज ने इससे पहले नई पल्सर N125 के लुक्स को रिवील किया था.
3/11नई पल्सर N125 को बजाज कंपनी करीब 7 रंगों में लांच करने जा रही है.
4/11बजाज नई पल्सर N125 को दो अलग-अलग वैरिएंट में लांच करेगी. पहला वेरिएंट एलईडी/डिस्क ब्रेक के साथ आता है, वहीं दूसरे वैरिएंट में एलईडी/डिस्क ब्रेक के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मौजूद रहेगा.
5/11रंगों की बात करें तो पहले वेरिएंट को चार रंगों में लांच किया जाएगा. कैरेबियन ब्लू, कॉकटेल वाइन रेड, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और एबोनी ब्लैक
6/11वहीं ब्लूटूथ वैरिएंट को सिट्रस रिश, पर्पल फ्यूरी और कॉकटेल वाइन रेड में लांच करने की बात सामने आ रही है.
7/11बजाज ने युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर पल्सर के रंगो का चयन किया है. इसके डिजाइन को भी काफी स्पोर्टी बनाया गया है,
8/11ये पिछले पल्सर के डिजाइन से काफी अलग है. बजाज का दावा है कि पल्सर N125 लुक्स के साथ-साथ माइलेज के लिए बेहतर ऑप्शन है.
9/11पल्सर N125 के नए मॉडल में 125सीसी का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे बेहतरीन फीचर्स मौजूद है. इस बाइक को पूरी तरह से डिजिटल कंसोल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी देने की बात सामने आ रही है.
10/11बात अगर मार्केट में कॉम्पिटिशन की करें तो पल्सर N125 को हीरो की Xtreme 125R, Honda SP 125, TVS Raider 125 से मुकाबला है, जो पहले से ही मार्केट में अपनी पकड़ बना चुकी है.
11/11बजाज पल्सर N125 का आधिकारिक लॉन्च 21 अक्टूबर को होगा. कीमत की बात करें तो कंपनी अपनी नई N125 को 90 हजार से 1 लाख के बीच में लांच करने की बात कर रही है.