बाथरुम में लगे हुए नल पानी के वजह से बहुत जल्दी-जल्दी गंदे हो जाते हैं, क्योंकी उनमें दाग लग जाते हैं. ऐसे में लोगों को उसको क्लीनर से साफ करना पड़ता है. लेकिन बार-बार हर कोई महंगा क्लीनर नहीं खरीद पाता है, इसलिए हम आपके लिए आज कुछ ऐसी चीजें लेकर आएं हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से गंदे नल को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में.

1/6आपको बता दें की पानी में आयरन की अधिक मात्रा होती है जिसकी वजह से लोहें के किसी भी बर्तन में जंग लगने लग जाता है.
2/6बेकिंग सोडे की मदद से आप नल पर लगे हुए जंग को आसानी से साफ कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा ले लें और थोड़ा सा निंबू का रस ले लें. फिर दोनों की मदद से नल को साफ करें.
3/6गंदे नल को साफ करने के लिए उसपर थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें. फिर तोड़ी देर बाद उसे रगड़कर अच्छे से धो लें. ऐसा करने से नल आसानी से साफ हो जाएगा.
4/6नींबू और गर्म पानी से कोई भी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं. गंदे नल पर इन दोनों चीज को मिक्स करके डाल दें. फिर थोड़ी देर बाद उसे धों लें. ऐसा करने से दाग आसानी से साफ हो जाएंगे.
5/6सिरका और बेकिंग सोडा की मदद से नल को साफ करने से नल में पहले जैसी सफेदी आ जाती है और नल एक दम चमक उठता है.
6/6एक खराब टूथ ब्रश ले लें और नमक-नींबू ले लें फिर दोनों की मदद से गंदे नल को साफ करें . ऐसा करने से आसानी से नल साफ हो जाएगा.