Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam2079817
photoDetails0hindi

कर्तव्य पथ पर निकाली गईं बेहतरीन झांकियां, दिखी महिला सशक्तीकरण की झलक

Republic Day 2024: भारत आज पूरे जोश व खरोश के साथ अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान कर्तव्य पथ पर कई राज्यों की झांकी निकाली गई. झाकियों में महिला सशक्तीकरण को दर्शाया गया.

लद्दाख

1/9
लद्दाख

महिला सशक्तीकरण के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने मनमोहक झलक पेश की. झांकी के ट्रैक्टर वाले हिस्से में लड़कियों को बर्फ में आइस हॉकी खेलते हुए दिखाया गया, जो केंद्र शासित प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की यात्रा को दर्शाता है. भारतीय महिला आइस हॉकी टीम में सभी खिलाड़ी लद्दाख से हैं. 

मणिपुर

2/9
मणिपुर

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में मणिपुर की झांकी में, राज्य के प्रख्यात ‘इमा कीथेल’ यानी ‘मदर्स मार्केट’ का प्रदर्शन किया गया. करीब 500 साल पुराना इमा कीथेल दुनिया का एकमात्र ऐसा बाजार है, जिसे पूरी तरह से महिलाएं चलाती हैं और यह ‘नारी शक्ति’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण है.

मध्य प्रदेश

3/9
मध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की झांकी में राज्य की आत्मनिर्भर और प्रगतिशील महिलाओं की यात्रा को दर्शाया गया. झांकी के जरिए से संदेश दिया गया कि राज्य ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सीधे विकास प्रक्रिया में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है.

राजस्थान

4/9
राजस्थान

राजस्थान राज्य ने बेहतरीन गणतंत्र दिवस परेड में बेहतरीन झलक दिखाई है. इस झांकी में राजस्थान की उत्सवधर्मी संस्कृति के साथ-साथ पोषित महिला हस्तशिल्प उद्योगों के विकास का प्रदर्शन है. किया गया है. 

उत्तर प्रदेश

5/9
उत्तर प्रदेश

हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है. उत्तर प्रदेश की झांकी में इसका असर देखने को मिल रहा है. झांकी की थीम 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित है. झांकी का अगला भाग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को दिखाया गया है.

छत्तीसगढ़

6/9
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी में आदिवासी समुदायों में प्राचीन काल से मौजूद लोकतांत्रिक चेतना और पारंपरिक लोकतांत्रिक मूल्यों को दिखाया गया है. झांकी में हाथियों को भी दिखाया गया है.

उरुणाचल प्रदेश

7/9
उरुणाचल प्रदेश

उरुणाचल प्रदेश की झांकी में महिला सशक्तीकरण दिखाया गया है. इस झांकी में समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र की उपलब्धियों को दिखाया गया है.

उरुणाचल प्रदेश

8/9
उरुणाचल प्रदेश

उरुणाचल प्रदेश की झांकी में महिला सशक्तीकरण दिखाया गया है. इस झांकी में समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र की उपलब्धियों को दिखाया गया है.

हरियाणा

9/9
हरियाणा

इस साल की हरियाणा की झांकी का विषय 'मेरा परिवार-मेरी पहचान' है- जो हरियाणा सरकार का एक कार्यक्रम है. यह झांकी हरियाणवी महिलाओं के सशक्तिकरण के पारंपरिक प्रतीक के रूप में तैयार की गई है.