Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1626855
Zee SalaamZee Salaam Viralकटे-फटे कपड़े, लंबा नाड़ा और बिखरे बाल: खेसारी लाल यादव का ये क्या हो गया हाल? देखिए वीडियो

कटे-फटे कपड़े, लंबा नाड़ा और बिखरे बाल: खेसारी लाल यादव का ये क्या हो गया हाल? देखिए वीडियो

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें वो एक पागल का किरदार अदा कर रहे हैं. उनके हुलिये को देखकर फैंस एक बार तो हैरान रह गए थे. आप भी देखिए 

कटे-फटे कपड़े, लंबा नाड़ा और बिखरे बाल: खेसारी लाल यादव का ये क्या हो गया हाल? देखिए वीडियो

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्टी के चंद सबसे बेहतरीन और कामयाब एकटर्स में शुमार किए जाने वाले सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है. जिसमें उनकी हालत देखकर लोग हैरान हैं और उनकी एक्टिंग खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल इस गाने में खेसारी लाल यावद (Khesari Lal Yadav) एक पागल की एक्टिंग कर रहे हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने का थंबनेल देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि खेसारी लाल यादव के लंबे घरन, बिखरे हुए बाल और पाजामे का लंबा सा लटका हुआ नाड़ा देखकर सभी लोग सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आखिर ये खेसारी लाल यादव के साथ हो क्या रहा है? लेकिन जैसी ही गाना देखते हैं तो समझ आ जाता है कि उन्हें गाने की स्क्रिप्ट के मुताबिक एक पागल लड़के का किरदार दिया गया है. 

देखिए खेसारी लाल यादव का नया गाना:

Add Zee News as a Preferred Source

एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक तकरीबन 6 लाख लोगों ने देख लिया है. गाने का नाम है, "दुनिया पागल कहेला". यह गाना "फरिश्ता" फिल्म का बताया जा रहा है. जिसे बबुआ विकास ने गाया है. इसके अलावा इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक भी कृष्णी बेदर्दी ने ही दिया है. इस गाने में खेसारी लाल को पागल दिखाया गया है, साथ ही वो अपने इस गाने में मस्त मौला दिखाई देते हैं और मां-बाप की बहुत सेवा करते दिखाई दे रहे हैं. 

फरिश्ता फिल्म का यह गाना रिलीज के साथ ही ट्रेंडिंग लिस्ट में था गया. एक खबर के मुताबिक खेसारी लाल यादव का यह गाना रिलीज के कुछ घंटों बाद ही 20वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था. गाने को ज्यादा देखने की वजह खेसारी का प्रेम तो है ही लेकिन उनकी वेश भूषा और ज्यादा इस गाने के क्लिक करने के लिए मजबूर कर रही है. 

TAGS

Trending news