ईरान दहशतगर्दाना हमला: बहुत ख़ूबसूरत है चिराग़ शाह दरगाह, तस्वीरों में खो जाएंगे आप

Written ByTahir-Kamran
Published: Oct 27, 2022, 12:36 PM IST|Updated: Nov 04, 2022, 11:25 AM IST

ईरान के शहर शीराज़ में मौजूद शाह चिराग़ दरगाह पर आज दहशतगर्दाना हमले में 15 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 20 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट्स ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. शाह चिराग़ दरगाह ईरान की मज़हबी तारीख़ में बहुत अहमियत रखती है. इस ख़बर में हम आपको इस दरगाह की ख़ूबसूरत तस्वीरें और तारीख़ के बारे में बताएंगे.