VIDEO: 'सिंबा' ने किया रणवीर सिंह को क्रेजी, सिनेमा हॉल की छत पर किया डांस
Advertisement

VIDEO: 'सिंबा' ने किया रणवीर सिंह को क्रेजी, सिनेमा हॉल की छत पर किया डांस

शुक्रवार को रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के रिलीज पर हुआ कुछ ऐसा कि...

रणवीर का डांसर अंदाज, फोटो साभार: instagram@ranveersinghgallery

नई दिल्ली: रणवीर सिंह अपने फैंस को हमेशा इस बात का अहसास कराते रहते हैं कि वह किसी भी समय कुछ भी कर सकते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब लोग थिएटर में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' देखने पहुंचे लेकिन वहां का नजारा कुछ और ही था. यहां तो सिनेमा हॉल की छत पर खुद 'सिंबा' यानी रणवीर सिंह डांस कर रहे थे. 

हुआ यह कि मुंबई के गेटी गैलेक्सी में रणवीर सिंह थिएटर की छत पर चढ़ गए और दर्शकों के लिए डांस किया. अपने सुपरस्टार का ये क्रेजी स्टाइल देखकर उनके फैंस भी क्रेजी हो गए. बॉलीवुड का पावरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने एक बार फिर से साबित किया कि वह अपने टाइटल के लिए परफेक्ट हैं. 

fallback
रणवीर ने ऐसेे किया डांस, फोटो साभार: instagram@ranveersinghgallery 

अब रणवीर की रेड लैदर जैकिट में थिएटर के छत पर डांस करने वाली यह तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाए हुए हैं. हर फैंन अपनी सोशल मीडिया वॉल पर इन तस्वीरों को शेयर कर रहा है. इस मौके पर 'सिंबा' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे. रोहित भी इस मौके पर खासी मस्ती करते नजर आए. देखिए यह वीडियो...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Full paisa vasool. ranveersingh

A post shared by Viral Bhayani on

बता दें कि फिल्म की रिलीज के मौके पर सिर्फ रणवीर ही नहीं सारा अली खान भी अपने फैंस के बीच नजर आ रही हैं. सारा ने भी जुहू के पीवीआर में जमकर धमाल किया. वह अपने फैंस के साथ बात करते और टिकट हाथ में लेकर घूमते हुए स्पॉट की गई थीं. 

fallback
रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ, फोटो साभार: instagram@ranveersinghgallery 

बता दें कि एक्सपर्ट के अनुसार शुक्रवार को रिलीज होने वाली 'सिंबा' पहले दिन 25 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. वहीं फर्स्ट वीकेंड और न्यू ईयर के समय पर यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. यह फिल्म तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज की गई है. वहीं यूएई में इस रिलीज के बाद इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ की जा रही है. फिल्म के गाने भी पूरी दुनिया में धूम मचाने में सफल रहे हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news