उत्तरी राज्यों में अपना विस्तार करेगा ISRO, जम्मू में स्थापित करेगा केंद्र
Advertisement
trendingNow1456802

उत्तरी राज्यों में अपना विस्तार करेगा ISRO, जम्मू में स्थापित करेगा केंद्र

इसरो जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में अपना एक केंद्र स्थापित करेगा.

(फोटो साभार - @isro)

 

जम्मू: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत के उत्तरी राज्य में अपना विस्तार करने के लिए जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में अपना एक केंद्र स्थापित करेगा.

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने सीयूजे के कुलपति अशोक आइमा और केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन के अधिकारियों के साथ केंद्र स्थापित करने के लिए गुरुवार को सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किया.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सांबा स्थित सीयूजे परिसर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के वक्त मौजूद थे. सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र नामक इस संस्थान का परिसर लगभग 1,150 वर्ग मीटर में फैला होगा.

इस अंतिरक्ष केंद्र से जम्मू-कश्मीर के वे खास हित प्रभावित होंगे जो इसकी अर्थव्यवस्था और मानव जीवन को प्रभावित करते हैं. इनके माध्यम से वनस्पति क्षेत्र, वन क्षेत्र, बर्फबारी, भूस्खलन, भूजल, बादल की निगरानी सुदूर संवेदी के माध्यम से अंतरिक्ष से की जा सकेगी.

केंद्र इस क्षेत्र के विकास के लिए उभरती भू-स्थानिक और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की आवश्यकताओं का ख्याल रखेगा. केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि इसरो और सीयूजे के बीच समझौता जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.

(इनपुट - भाषा)

Trending news