पर्रिकर ने कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती से किया इनकार
Advertisement
trendingNow1259047

पर्रिकर ने कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती से किया इनकार

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा कारणों से सशस्त्र बलों में कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती करने से इनकार किया है लेकिन कहा कि अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

पर्रिकर ने कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती से किया इनकार

पुणे : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा कारणों से सशस्त्र बलों में कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती करने से इनकार किया है लेकिन कहा कि अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

शत्रु सुरक्षा बलों द्वारा बंधक बना लिए जाने पर यातना दिए जाने की आशंका का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, नहीं। अगर कॉम्बेट अभियान में महिला को कैदी बना लिया जाए तो क्या होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि महिलाओं को कॉम्बेट भूमिका छोड़कर सैन्य बल के अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पुणे के निकट खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड के इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि विभिन्न चरणों में उनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। सुरक्षा बलों में अधिकारियों की कमी पर उन्होंने कहा कि भर्तियां हो रही है और अंतर घट रहा है। पहले 11,000 हजार की कमी थी जो अब 7,000 पर आ गया है।

Trending news