UP में चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका वाड्रा, सौंपी जा सकती हैं अहम जिम्मेदारी, फैसला 48 घंटों में: रिपोर्ट
Advertisement
trendingNow1295857

UP में चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका वाड्रा, सौंपी जा सकती हैं अहम जिम्मेदारी, फैसला 48 घंटों में: रिपोर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को 2017 में होनेवाले यूपी चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा पर अहम फैसला 48 घंटों के अंदर लिया जा सकता है और इस बाबत ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रियंका को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और वह यहां से चुनाव लड़ सकती है। साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित यूपी चुनाव प्रचार समिति की प्रमुख हो सकती है। 

UP में चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका वाड्रा, सौंपी जा सकती हैं अहम जिम्मेदारी, फैसला 48 घंटों में: रिपोर्ट

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को 2017 में होनेवाले यूपी चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा पर अहम फैसला 48 घंटों के अंदर लिया जा सकता है और इस बाबत ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रियंका को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और वह यहां से चुनाव लड़ सकती है। साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित यूपी चुनाव प्रचार समिति की प्रमुख हो सकती है। 

गौर हो कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही है। प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग कांग्रेस के अंदर लगातार उठ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से साकारात्मक संकेत मिले थे। 

शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा था कि प्रियंका अमेठी और राय बरेली में अपने परिवार के गढ़ से बाहर निकलेंगी और समूचे राज्य में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। उत्तर प्रदेश में पार्टी की मदद के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ली गई है। उन्होंने कथित तौर पर सुझाव दिया है कि अगर राहुल राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने से मना करते हैं तो प्रियंका को इसकी कमान सौंपी जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार की कमान सौंपे जाने की जोरदार अटकलों के बीच पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिये अचानक रायबरेली पहुंचीं और शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news