शाजिया इल्मी ने भाजपा के स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा
Advertisement
trendingNow1235727

शाजिया इल्मी ने भाजपा के स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी ने दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय के साथ मिलकर कनॉट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क से आज स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। शाजिया पांच महीने पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ चुकी हैं।

शाजिया इल्मी ने भाजपा के स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी ने दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय के साथ मिलकर कनॉट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क से आज स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। शाजिया पांच महीने पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ चुकी हैं।

‘स्वच्छ भारत’ अभियान के लिए दिल्ली भाजपा ने शाजिया इल्मी सहित नौ लोगों को शामिल किया है। शाजिया ने आज कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ हेतु राज्य भाजपा की ओर से 10 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शाजिया ने सभी को चौंका दिया और इसे महान अभियान बताते हुए मोदी सरकार की तारीफ भी की।

Trending news