`दुनिया को शिक्षित कर सकता है भारत`
Advertisement
trendingNow146464

`दुनिया को शिक्षित कर सकता है भारत`

भारतीय मूल के एक अमेरिकी शिक्षाविद् ने कहा है कि भारत शेष विश्व को शिक्षित करने में मदद कर सकता है क्योंकि उसके यहां सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा और तकनीकी संसाधन हैं।

वाशिंगटन : भारतीय मूल के एक अमेरिकी शिक्षाविद् ने कहा है कि भारत शेष विश्व को शिक्षित करने में मदद कर सकता है क्योंकि उसके यहां सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा और तकनीकी संसाधन हैं। ‘आई ट्यूटर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैरी अरोड़ा ‘हारवर्ड इंडिया कांफ्रेंस’ में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन का आयोजन हारवर्ड बिजनेस स्कूल और हारवर्ड कैनेडी स्कूल की ओर से बोस्टन में संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में अरोड़ा कल ऑनलाइन शिक्षा के भविष्य पर अपने विचार रखेंगे। न्यूयार्क में रहने वाले अरोड़ा ने कहा, ‘‘भारत सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा और तकनीक की बात कर सकता है तथा वह शेष विश्व के लिए शैक्षणिक सामग्री पैदा कर सकता है।’’ सम्मेलन का आयोजन 9-10 मार्च को हो रहा है। इसमें ‘इंडिया वर्सेज इंडिया: लोकल स्ट्रेंथ अथवा ग्लोबल ग्रोथ’ नामक विषय पर आयोजित चर्चा में केंद्रीय आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सलाहकार सैम पित्रोदा प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं। (एजेंसी)

Trending news