दिल्ली में 45 पार हो सकता है पारा
Advertisement
trendingNow153147

दिल्ली में 45 पार हो सकता है पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 45 के पार जा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में यह साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया जा सकता है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 45 के पार जा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में यह साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्म हवाओं का जोर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में लू का प्रकोप भी बढ़ सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 31 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को पारा और ऊपर जाने की सम्भावना है। (एजेंसी)

Trending news