उत्तराखंड के सीएम बहुगुणा सितारगंज से लडेंगे चुनाव
Advertisement
trendingNow121667

उत्तराखंड के सीएम बहुगुणा सितारगंज से लडेंगे चुनाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा राज्य के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा राज्य के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने कहा कि बहुगुणा को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उतारा जायेगा।
उन्होंने कहा कि बहुगुणा आगामी 13 जून को नामांकन का पर्चा भरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के किरण मंडल द्वारा इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है। (एजेंसी)

Trending news