DCW की अध्यक्ष बरखा ने लगाया `आप` सरकार पर परेशान करने का आरोप
Advertisement
trendingNow177261

DCW की अध्यक्ष बरखा ने लगाया `आप` सरकार पर परेशान करने का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि `आप` सरकार उन्हें जबरन पैनल से हटाने की धमकी दे रही है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि `आप` सरकार उन्हें जबरन पैनल से हटाने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा है कि मैंने महिलाओं की सुरक्षा की बात की है क्योंकि मैं दिल्ली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हूं, तो इसमें गलत क्या है लेकिन `आप` ने मुझे इस मसले पर परेशान किया है और यह दबाव बनाया गया कि मैं पद छोड़ूं। उन्होंने कहा कि मैं पद पर रहते हुए अपना दायित्व निभा रही हूं। वे लोग (आम आदमी पार्टी) ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि मैंने उनके कानून मंत्री सोमनाथ भारती को समन भेजा था।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर निशाने पर आईं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को हटाने की तैयारी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने कांग्रेस नेता बरखा सिंह को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने का मन बना लिया है।

गौर हो कि आधी रात को विदेशी महिलाओं पर छापेमारी मामले में घिरे दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया था कि बरखा सिंह कांग्रेस की सदस्य होने के नाते जानबूझकर उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रच रही हैं। दिल्ली महिला आयोग ने युगांडा की पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर सोमनाथ भारती को पेश होने के दो बार समन जारी किया था। हालांकि सोमनाथ भारती दोनों ही बार महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए।
ऐसा नहीं लगता कि बरखा सिंह आसानी से पद छोड़ने वाली नहीं है। बरखा सिंह का कहना है कि उनका कार्यकाल डेढ़ साल का अभी बचा हुआ है। बरखा सिंह ने कहा कि उन्हें हटाने का अधिकार केवल एलजी के पास है। अगर सरकार उन्हें हटाने का फैसला करती है तो वो उप-राज्यपाल से मिलेगीं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news