झारखंड में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई
Advertisement

झारखंड में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई

झारखंड के बोकारो जिले में नक्सिलयों ने गुरुवार को एक रेल पटरी उड़ा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बोकारो (झारखंड) : माओवादियों ने बोकारो जिले में रेल पटरी के एक हिस्से को गुरुवार को उड़ा दिया जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं हैं।
पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत बोकारो में दानिया रेलवे स्टेशन और बिहार के जागेश्वर स्टेशन के बीच पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं।
उन्होंने बताया कि यात्री रेलगाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हैं। बोकारो गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के आता है जहां मतदान चल रहा है।
गिरिडीह से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार माओवादियों ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दस बम विस्फोट किए। पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘पीरटांड पुलिस थाने के निकट बिष्टुर के निकट सुबह साढे आठ बजे सिलसिलेवार तरीके से सात बम धमाके हुए। सुरक्षा बल के सभी जवान और मतदानकर्मी सुरक्षित हैं।’
उन्होंने बताया कि विद्रोहियों ने देर रात करीब डेढ बजे एक विस्फोट घमरिया भारती चलकारी और दो विस्फोट हरलाडीह में किए। उन्होंने बताया कि इन विस्फोटों से मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। (एजेंसी)

Trending news