तारा शाहदेव मामले के आरोपी रकीबुल पर बलात्कार का मामला दर्ज
Advertisement
trendingNow1231868

तारा शाहदेव मामले के आरोपी रकीबुल पर बलात्कार का मामला दर्ज

राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव को प्रताडित करने और धर्म परिवर्तन प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन पर पुलिस ने अब बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया है और उसे पूछताछ के लिए तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा जायेगा।

तारा शाहदेव मामले के आरोपी रकीबुल पर बलात्कार का मामला दर्ज

रांची :राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव को प्रताडित करने और धर्म परिवर्तन प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन पर पुलिस ने अब बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया है और उसे पूछताछ के लिए तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा जायेगा।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि तारा शाहदेव के आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने उस पर बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व रंजीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आज यहां रांची के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी। कल पुलिस ने अलग से आवेदन देकर रंजीत को रिमांड पर देने का अनुरोध अदालत से किया था।

आज पुलिस ने रंजीत को कम से कम सात दिनों की रिमांड पर देने का अनुरोध अदालत से किया लेकिन अदालत ने प्रारंभ में उसे सिर्फ तीन दिनों की रिमांड पर देने का फैसला किया। कल अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

दिल्ली से दो दिनों पूर्व गिरफ्तार कर यहां लाये गये रकीबुल हसन और उसकी मां को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने कल यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की अदालत में पेश किया था। पुलिस ने मां-बेटे पर धोखाधड़ी, जोरजबर्दस्ती और प्रताड़ना की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रखा है। बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और स्वयं पीड़ित तारा शाहदेव ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की थी।

पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था और उसे द्वारका अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर रांची लेकर आयी थी। इससे पहले रंजीत उर्फ रकीबुल हसन की मंगेतर तारा शाहदेव और उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे हिंदू होने का झांसा देकर रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन ने उससे शादी की और फिर सुहाग रात के दिन ही उसे मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए मारने पीटने लगा। विरोध करने पर तारा को बुरी तरह से पीटा गया और घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। बाद में किसी तरह से तारा ने घर से भागकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी और प्रताड़ना की बात परिजनों को बतायी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Trending news