कश्मीर घाटी जाने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग खोले गए
Advertisement

कश्मीर घाटी जाने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग खोले गए

बाढ़ प्रभावित कश्मीर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य स्थिति में लौट रहा है क्योंकि घाटी में वाहनों की आवाजाही तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिये बहाल कर दिया गया है जिससे व्यापक पैमाने पर आपूर्ति बहाल करने में मदद मिली है। एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मुगल रोड, श्रीनगर-जम्मू और किश्तवाड़-सिंथन को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

कश्मीर घाटी जाने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग खोले गए

श्रीनगर: बाढ़ प्रभावित कश्मीर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य स्थिति में लौट रहा है क्योंकि घाटी में वाहनों की आवाजाही तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिये बहाल कर दिया गया है जिससे व्यापक पैमाने पर आपूर्ति बहाल करने में मदद मिली है। एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मुगल रोड, श्रीनगर-जम्मू और किश्तवाड़-सिंथन को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राशन, सुरक्षित पेयजल, कंबल, टेंट, दवाएं आदि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुहैया कराने के साथ ही जल जमाव क्षेत्रों विशेष तौर श्रीनगर शहर से जलनिकासी और सफाई प्रक्रिया पर ध्यान देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिदिन समीक्षा बैठक कर रहे हैं। एक बैठक के दौरान उमर को बताया गया कि शहर के कई पानी भर इलाकों से पानी हेवी वाटर पंपों से निकाला जा रहा है और सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

Trending news