मलाला को मिला यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार
Advertisement
trendingNow171690

मलाला को मिला यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार

लड़कियों की शिक्षा की हिमायती पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को आज स्ट्रासबर्ग में एक समारोह में यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया।

fallback

लंदन : लड़कियों की शिक्षा की हिमायती पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को आज स्ट्रासबर्ग में एक समारोह में यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन स्कल्ज ने 16 वर्षीय मलाला को यह पुरस्कार प्रदान किया। वह इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित की गई थी। मलाला ने यह पुरस्कार पाकिस्तान के गुमनाम नायकों और दुनियाभर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
मलाला ने कहा, मैं आशा करती हूं कि यूरोपीय संसद यूरोप से बाहर प्रभावित देशों की ओर देखेगा, जहां लोग अभी भी बुनियादी अधिकारों से महरूम हैं, जिनके विचारों की स्वतंत्रता का दमन हो रहा है, जिनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बंधन में है।
65,000 डॉलर के इस पुरस्कार को यूरोप का सर्वोच्च मानवाधिकार पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला और म्यामां की आंग सान सू ची को भी मिल चुका है। पिछले साल तालिबान ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी। (एजेंसी)

Trending news