Chandrayaan-3: चांद पर कैसे आराम फरमा रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, ISRO ने दिखाई चंद्रयान-3 की झलक
Advertisement
trendingNow12231822

Chandrayaan-3: चांद पर कैसे आराम फरमा रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, ISRO ने दिखाई चंद्रयान-3 की झलक

Chandrayaan-3 On Moon Images: इसरो ने चंद्रमा की कुछ तस्वीरें जारी की हैं. इनमें चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को चांद पर आराम फरमाते देखा जा सकता है.

Chandrayaan-3: चांद पर कैसे आराम फरमा रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, ISRO ने दिखाई चंद्रयान-3 की झलक

Vikram Lander And Pragyan Rover On Moon: भारत के चंद्रदूत- विक्रम और प्रज्ञान, चंद्रमा पर चिरनिद्रा में आराम फरमा रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उनकी ताजा तस्वीरें खींची हैं. इनमें चांद की सतह पर आराम करते चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को देखा जा सकता है. Moon and Beyond ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया गया कि ये तस्वीरें 15 मार्च को ली गई थीं. यह ब्लॉग चंद्रा नाम के एक स्वतंत्र रिसर्चर चलाते हैं. ये तस्वीरें चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा ने ली हैं. पिछले साल भी ISRO ने विक्रम और प्रज्ञान का फोटो लिया था, मगर नई वाली तस्वीर ज्यादा साफ है. 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद शिव शक्ति पॉइंट पर उतरने के बाद विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकला था. रोवर ने चांद की सतह पर करीब 101 मीटर चहलकदमी की थी. दो हफ्तों के मिशन के दौरान प्रज्ञान ने इसरो को ढेर सारी वीडियो फुटेज भेजी थी.

चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा था. लेकिन विक्रम और प्रज्ञान चंद्रमा की प्रतिकूल स्थितियों में नॉन-ऑपरेशनल हो गए. उन्हें डिजाइन ही दो हफ्तों के मिशन के लिए किया गया था. ISRO ने 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर का फोटो जारी किया था लेकिन प्रज्ञान का आखिरी ठिकाना नहीं मालूम हुआ था. नए फोटोज में प्रज्ञान साफ नजर आ रहा है. Moon and Beyond ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, 'पहली बार प्रज्ञान को विक्रम के साथ मौजूद देखा जा सकता है.' 

चंद्रयान-3 मिशन की जानकारी

चंद्रयान-3 मिशन अपने तीनों उद्देश्यों में कामयाब रहा था. यह चांद पर भेजा गया भारत का तीसरा मिशन था. चंद्रयान-2 की तरह इसमें भी लैंडर और रोवर थे लेकिन ऑर्बिटर शामिल नहीं था. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 की दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. 23 अगस्त 2023 की शाम को जब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा तो नया इतिहास लिखा गया. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया था.

Trending news