Gold, Silver Rate Update, 19 April 2021: सोने और चांदी में तेजी बढ़ने लगी है. MCX पर सोना 47500 रुपये के पार निकल गया है. जबकि चांदी भी 68,400 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है. सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी महंगा हुआ है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MCX Gold: शुक्रवार को सोने का जून वायदा करीब 180 रुपये की हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ था, ये मजबूती आज भी जारी है. अभी सोने में 155 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती दिख रही है और ये 47500 के पार निकल गया है. बीते हफ्ते सोना अबतक 934 रुपये महंगा हो चुका है. दो हफ्ते में सोना आज के भाव से 2900 रुपये महंगा हो चुका है. 


ये भी पढ़ें- SBI Alert: 45 करोड़ ग्राहकों को किया सावधान, मोबाइल में सेव की ये जानकारी तो खाता होगा खाली!


बीते हफ्ते सोने की चाल (12-16 अप्रैल)


दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47353/10 ग्राम 


दो हफ्ते पहले सोने की चाल (5-9 अप्रैल)


दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम


सोना उच्चतम स्तर से करीब 8700 रुपये सस्ता


पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी अब भी करीब 8700 रुपये सस्ता मिल रहा है.


MCX Silver: चांदी में भी शुक्रवार को उतार चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिला था. इस उतार चढ़ाव के बाद चांदी का मई वायदा करीब करीब फ्लैट ही बंद हुआ था. 
शुक्रवार को चांदी 68600 के ऊपर बंद हुई थी. लेकिन आज इसमें 300 रुपये प्रति किलो की गिरावट दिख रही है, रेट 68400 के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं. बीते हफ्ते चांदी 2500 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. जबकि दो हफ्तों में चांदी के रेट 3800 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं. 


बीते हफ्ते चांदी की चाल


दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               66128/किलो  
मंगलवार              67656/किलो
बुधवार                67638/किलो
गुरुवार                68540/किलो   
शुक्रवार               68684/किलो 


दो हफ्ते पहले चांदी की चाल


दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो


चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती


चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.


सर्राफा बाजार में सोना-चांदी


India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी महंगा हुआ है. शुक्रवार को सोना 47169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जो कि इसके पहले 46782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. जबकि चांदी 68810 रुपये प्रति किलो पर बिकी, जबकि गुरुवार को रेट 68021 रुपये प्रति किलो थे. 


ये भी पढ़ें- Petrol Price Today 19 April 2021 Updates: आज भी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में शांति, कच्चा तेल 66 डॉलर पर टिका


LIVE TV