Anand Vihar Terminal Dehradun: भारतीय रेलवे ने देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में रिवाइज किया है. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और देहरादून के बीच चलती है. यह 302 किमी की दूरी केवल 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है. यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दोनों राजधानियों के बीच अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन अब पांच के बजाय 6 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज हैं - मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, सहारनपुर, रूड़की और हरिद्वार जंक्शन. एक स्टेटमेंट में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने कहा, "एएनवीटी-देहरादून-एएनवीटी वंदे भारत के लिए स्टॉपेज छह महीने के लिए अस्थायी आधार पर प्रदान किया जाएगा."


ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 17:50 बजे प्रस्थान करती है और यह 22:35 बजे गंतव्य पर पहुंची.
22457 एएनवीटी-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का समय
मेरठ शहर में आगमन - 18:38 बजे
मेरठ सिटी से प्रस्थान - 18:40 बजे


मुजफ्फरनगर आगमन - 19:08 बजे
मुजफ्फरनगर से प्रस्थान - 19:10 बजे


देवबंद आगमन - 19:28 बजे
देवबंद से प्रस्थान - 19:30 बजे


सहारनपुर आगमन - 19:55 बजे
सहारनपुर से प्रस्थान - 20:00 बजे


रूड़की आगमन - 20:31 बजे
रूड़की से प्रस्थान - 20:33 बजे


हरिद्वार जंक्शन पर आगमन - 21:15 बजे
हरिद्वार जंक्शन से प्रस्थान - 21:19 बजे


ट्रेन देहरादून से 7:00 बजे प्रस्थान करती है और 11:45 बजे गंतव्य पर पहुंचती है.
22458 देहरादून-एएनवीटी वंदे भारत एक्सप्रेस का समय
हरिद्वार आगमन - 08:04 बजे
हरिद्वार से प्रस्थान - 08:08 बजे


रूड़की आगमन - 08:49 बजे
रूड़की से प्रस्थान - 08:51 बजे


सहारनपुर आगमन - 09:27 बजे
सहारनपुर से प्रस्थान - 09:32 बजे


देवबंद आगमन - 09:52 बजे
देवबंद से प्रस्थान - 09:54 बजे


मुजफ्फरनगर आगमन - 10:07 बजे
मुजफ्फरनगर से प्रस्थान - 10:09 बजे


मेरठ शहर में आगमन - 10:37 बजे
मेरठ सिटी से प्रस्थान - 10:39 बजे