Research On Bats: दचमगादड़ों से लोग बहुत डरते हैं और इससे दूर ही रहना पसंद करते हैं. हालांकि, चीन जैसे देश की बात अलग है, जहां किसी भी जीव-जंतु को खाने का चलन है. चीन से पूरे विश्व में फैली कोविड महामारी को लेकर भी कहा गया था कि यह चमगादड़ों के कारण हुई थी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इसके चलते वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों पर कुछ रिसर्च की हैं, जिसकी रिपोर्ट पढ़कर यकीनन किसी को खुशी नहीं मिलेगी. बस यह समझ लीजिए कि एक तरह से वैज्ञानिकों ने दुनिया को आगाह किया है. अब आप सोच सकते हैं कि यह प्राणी इंसानों के लिए कितने खतरनाक हैं. आइए जानते हैं कि क्यों चमगादड़ों से दूर रहने की बात इस रिपोर्ट में कही गई है... 


इंसानों के लिए खतरा बने चमगादड़
इस रिसर्च के मुताबिक अगर भविष्य में कोई महामारी फैलती है तो उसके लिए भी चमगादड़ ही जिम्मेदार होंगे. इसी रिसर्च के आधार पर वैज्ञानिक लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि समय रहते इंसानों को चमगादड़ों से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि अगर आगे इनके माध्यम से कोई खतरनाक वायरस फैलता है तो ये पूरी मानव जाति के लिए खतरनाक साबित होगा. 


चमगादड़ों से रहें दूर
हाल ही में लैसेंट जर्नल में एक रिसर्च छपी थी, जिसमें मुताबिक अगर दुनिया को भविष्य में कोरोना जैसी महामारी से बचाना है चमगादड़ों से दूरी बनाना होगा. इसमें यह भी कहा गया कि सभी देशों में यह कानून बनाना चाहिए कि कोई भी चमगादड़ों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उनका शिकार ही ना कर पाए. वहीं, जिस जगह वो रहते हैं, वहां बिना परमिशन के किसी को जाने ही न दिया जाए.


चमगादड़ों से निकले ये वायरस
चमगादड़ शुरू से ही बदनाम हैं, क्योंकि वो इंसानों के बीच गंभीर बीमारियां लाते हैं. रैबीज, मरबर्ग फिलोवायरस, हेंड्रा, निपाह पैरामाइक्सोवायरस, मर्स, कोरोना वायरस और इबोला जैसे खतरनाक वायरस चमगादड़ों से ही आए थे. इसी के चलते वैज्ञानिक काफी चितिंत हैं और चमगादड़ों से दूरी बनाकर रखने की दुनिया से अपील कर रहे हैं. 


यह रिसर्च बनी बहस का मुद्दा
इस रिसर्च के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि अगर यह सच है तो क्यों ना चमगादड़ों को ही खत्म कर दिया जाए. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं, क्योंकि चमगादड़ धरती के लिए बहुत जरूरी हैं. इनको मारने से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ जाएगा जो सही नहीं होगा. दरअसल, चमगादड़ ही हैं जो इंसानों को परेशान करने वाले मच्छर-मक्खियों को खाते हैं.