नई दिल्ली: पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया जा रहा है. करीना कपूर ने भी तैमूर के लिए अपने घर पर हेलोवीन पार्टी रखी, जिसमें तैमूर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

तैमूर को पहचानना हुआ मुश्किल
करीना ने तैमूर की हेलोवीन पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में क्यूट मेकअप और कपड़ों की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल हो रहा था. तैमूर ने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा था और उन्होंने ब्लैक कॉस्टयूम पहना था, जबकि उनका कोई दोस्त मिस्टर अमेरिका बना हुआ था, तो किसी ने skeleton की ड्रेस पहनी थी. 


 



तैमूर ने की जमकर मस्ती 
पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे. ऐसे ही एक गेम के दौरान कुछ goodies को हवा में उछाला गया जिन्हें तैमूर समेत उनके सारे दोस्त अपनी क्यूट छोटी-छोटी Pumpkin शेप की टोकरियों में जमा करते दिखे. मस्ती की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी'.


बेबो ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट 
तैमूर की मस्ती के अलावा करीना ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की. लैवेंडर ड्रेस में करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस तस्वीर में उनके साथ तैमूर के दोस्तों की मम्मी भी दिखीं. 


 



ये भी पढ़ें: PHOTO VIRAL: प्रेंग्नेसी डेज इनजॉय कर रहीं बेबो, मां से मिल रहा स्पेशल प्यार


VIDEO