भोजपुरी के 'जस्टिन बीबर' का आज है जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
Advertisement

भोजपुरी के 'जस्टिन बीबर' का आज है जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

Arvind Akela Kallu Happy Birthday: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर केमिस्ट्री किंग से नाम से मशहूर कल्लू की जोड़ी इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई.

 भोजपुरी के 'जस्टिन बीबर' का आज है जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

पटना : Arvind Akela Kallu Happy Birthday: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर केमिस्ट्री किंग से नाम से मशहूर कल्लू की जोड़ी इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई. इस सब के साथ कल्लू की जोड़ी पूनम दुबे के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.

कल्लू का आज 24 वां जन्मदिन

बिहार के बक्सर जिले में जन्मे कल्लू का आज 24 वां जन्मदिन है. कल्लू का स्टारडम ऐसा कि उनके गाने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. कम उम्र में ही अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बना देनेवाले अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना महज 8 साल की उम्र में 'चोलिया के हुक राजाजी' ने ऐसा तहलका मचाया कि वह भोजपुरी दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए. तब से आज तक दर्शकों के बीच कल्लू की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Mishra (@nidhijha05)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Badri Jha (@badrijha)

(@akankshadubey_official)

 

भोजपुरी के 'जस्टिन बीबर' के नाम से मशहूर हैं कल्लू

'चली समियाना में आज गोली', 'गवनवां कहिया ले जईबा ना', 'मुर्गा बेचैन बाटे', 'साइकिल में साइकिल लडावेली', 'सकेत होता राजा जी' जैसे गाने ने कल्लू को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिला दी. आपको बता दें कि भोजपुरी के 'जस्टिन बीबर' के नाम से मशहूर इस कलाकार को चाहनेवालों की संख्या बढ़ती गई और आज यह किसी भी अभिनेता के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर हैं.

साल 2016 में पहली भोजपुरी फिल्म में कल्लू ने किया काम

दिलदार सजना' से साल 2016 में कल्लू ने 'एक्टिंग' करियर की शुरुआत की. भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को कल्लू अपना गुरु मानते हैं. एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में पले बढ़े अरविंद अकेला कल्लू की बचपन से ही गायिकी में रूचि रही. कल्लू के पिता भी लोक गायक रहे हैं. कल्लू को उनसे ही गायकी की प्रेरणा मिली और फिर ऐसा धमाल मचाया कि आज भोजपुरी के दर्शकों के दिलों पर वह राज करते हैं. कहते हैं कि बचपन में अकेला रहने की आदत ने उनके नाम के साथ अकेला शब्द जोड़ दिया.

अरविंद अकेला कल्लू का आज जन्मदिन है. ऐसे में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है. क्या अभिनेता और क्या उनके सहयोगी. इसके साथ ही कई भोजपुरी यूट्यूब चैनलों की तरफ से भी कल्लू को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal Yadav (@kajalyadav_ky)

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shruti rao (@shrutirao24)

कल्लू की गायकी के जितने दीवाने हैं उससे ज्यादा लोग उनके अभिनय के भी दीवाने हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग और उनके साथ काम कर चुकी अभिनेत्रियां कल्लू को केमिस्ट्री किंग के नाम से पुकारती हैं. बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब एक्टिव रहते हैं और अभी उनके पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स भी हैं जिसपर वह काम कर रहे हैं.

Trending news