Petrol-Diesel Price: बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड! यहां जानें आज का भाव
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1012308

Petrol-Diesel Price: बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड! यहां जानें आज का भाव

बिहार की राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और गया में आज यानि 22 अक्टूबर, 2021 को तेल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी हुई है. जानकारी के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल का दाम 110.4 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 102.21 रुपए प्रति लीटर पर हैं

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: Petrol-Diesel Price देशभर में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कर दिए हैं. वहीं, बिहार की राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और गया में आज यानि 22 अक्टूबर, 2021 को तेल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी हुई है. जानकारी के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल का दाम 110.4 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 102.21 रुपए प्रति लीटर पर हैं, जिसके चलते आज पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है.

सरकारी तेल कंपनी इडियन ऑयल के मुताबिक, बिहार में आज पेट्रोल और डीजल का दाम-
जगह                पेट्रोल                             डीजल     
मुजफ्फरपुर    111.17 रुपए प्रति लीटर     102.87 रुपए प्रति लीटर 
पूर्णिया           111.90 रुपए प्रति लीटर     103.56 रुपए प्रति लीटर 
भागलपुर        111.47 रुपए प्रति लीटर     103.15 रुपए प्रति लीटर
गया              111.25 रुपए प्रति लीटर     102.97 रुपए प्रति लीटर

इस तरह से जान सकते हैं भाव 
ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. ऐसे में रेट्स जाने के लिए आप इनकी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.

Trending news