Bihar Weather Update: राज्य में मौसम ने बदली करवट, कई शहरों में गिरा तापमान
Advertisement

Bihar Weather Update: राज्य में मौसम ने बदली करवट, कई शहरों में गिरा तापमान

बात अगर राजधानी पटना की करें तो शुक्रवार को यहां दिन का मौसम सामान्य रहा, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट देखी गई. बिहार के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसतन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

 राज्य में मौसम ने बदली करवट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: बिहार में मौसम की आंख मिचौली का खेल जारी है. यहां दिन में धूप और शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, शुक्रवार को गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा. शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वहीं, बात अगर राजधानी पटना की करें तो शुक्रवार को यहां दिन का मौसम सामान्य रहा, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट देखी गई. बिहार के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसतन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

ये भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा: बिहार में स्नान के दौरान डूबने से 5 लड़कियों सहित 7 की मौत

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. इस तरह की स्थिति शनिवार को भी बनी रहेगी. विभाग के अनुसार, बिहार में अधिकतम तापमान औसतन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य में मौसम का बदलाव जारी रहेगा. 

इधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को सुबह छह बजे पटना के राजबंशीनगर में एक्‍यूआइ 300, समनपुरा में 313, मुरादपुर में 286, शिकारपुर में 152, खगौल स्‍टेशन के पास 307, गया में 197, दरभंगा में 314, मुजफ्फरपुर में 356 रिकॉर्ड किया गया.

Trending news