बेगूसराय: लड़की ने पति के साथ रहने से किया मना, कहा-दूसरी युवती से करती हूं प्रेम
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar701869

बेगूसराय: लड़की ने पति के साथ रहने से किया मना, कहा-दूसरी युवती से करती हूं प्रेम

बेगूसराय में एक नव विवाहित लड़की अपने पति को पहले से दूसरी लड़की के साथ, समलैंगिक रहने की बात कहकर, लड़के के साथ रहने से इंकार कर दिया है.

बिहार के बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी उस वक्त सामने आई, जब एक नव विवाहित लड़की अपने पति को पहले से दूसरी लड़की के साथ, समलैंगिक रहने की बात कहकर, लड़के के साथ रहने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं, मामला थाने तक पहुंच गया, जब नव विवाहिता लड़की की प्रेमी लड़की, रांची से बेगूसराय पंहुची और अपने लड़की प्रेमिका को साथ रखने की बात कह दी.

दरअसल, रांची की रहने वाली पूजा की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के अंकित कुमार नाम के एक लड़के के साथ कर दी. शादी के बाद, पूजा अपने पति के साथ बेगूसराय आई, लेकिन इस 10 दिनों में वह अपने पति के साथ रहने से यह कहकर इंकार कर दिया कि, वह 2 साल से अपने लड़की पार्टनर के साथ समलैंगिक रह रही है और उसी के साथ शादी करना चाहती है.

वहीं, गुरुवार को पूजा की पार्टनर सपना वर्मा बेगूसराय पहुंची और पूजा के साथ रहने की जिद कर दी. इसके बाद पूजा के पति ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस सभी को नगर थाना ले आई. सपना और पूजा ने बताया कि, रांची में वह एक कपड़े दुकान में काम करती थी, जहां दोनों में प्यार हुआ और दोनों एक साथ जीने मरने की बात कह दो साल से साथ रह रही थी.

इस बीच, 14 जून को पूजा की शादी उसके परिजनों ने बेगूसराय में करा दी. पूजा ने कहा कि, वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है, वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी. सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और पूजा सपना को अपना पति और दोनों साथ रहना चाहते हैं.

परिजनों ने पूजा के बिना मर्जी के उसकी शादी कर दी थी, जिससे वह खुश नहीं थी. अब लड़के ने भी उसे आजाद कर दिया है. अब वह सपना के साथ पति-पत्नी बन कर रहेगी.

वहीं, पूरे मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि, पूजा और सपना रांची में शादी कर समलैंगिक (Homosexual) रूप में रह रही थी और बाद में पूजा की शादी बेगूसराय में करा दी गई. जहां पूजा अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है. वह दोनों साथ रहना चाहती हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.