Begusarai News: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल क्षेत्र के चौकी गांव की बेटी मोनी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित लाइव मिथिला कैनवास पेंटिंग सेगमेंट में भाग लेकर उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
बेगूसराय के बारों गांव में गेम खेलते समय दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते एक युवक राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया और जांच शुरू की है. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.