मुंगेर: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी, पांच लोग घायल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar652167

मुंगेर: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी, पांच लोग घायल

वाल्मीकि सिंह और उसके पुत्र को विवादित जमीन पर देख प्रेम नारायण सिंह व उसके पुत्र सुनील सिंह ने मना किया, लेकिन वो लोग नहीं माने जिसके बाद वाल्मीकि सिंह और उसके पुत्र सहित अन्य मिलकर प्रेम नारायण सिंह के घर पर ईट से पथराव शुरू कर दिया. 

मुंगेर में जमीनी विवाद में जमकर हुआ पथराव, पांच लोग घायल.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्तपताल में चल रहा है. यह पूरा विवाद ढाई कठ्ठे जमीन को लेकर कई वर्षों से चला आ रहा है. 

दरअसल, मामला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिरयापुर बाबा टोला शीतलपुर गांव निवासी प्रेम नारायण सिंह और वाल्मीकि सिंह के बीच ढाई कट्ठे जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था. मंगलवार को वाल्मीकि सिंह अपने पुत्र मिलिट्री में तैनात जवान जय किशन उर्फ जैकी पप्लू, सचिन और बॉबी सिंह मिल कर लाइसेंसी रायफल के साथ विवादित जमीन पर घास की सफाई कर रहा था. 

वाल्मीकि सिंह और उसके पुत्र को विवादित जमीन पर देख प्रेम नारायण सिंह व उसके पुत्र सुनील सिंह ने मना किया, लेकिन वो लोग नहीं माने जिसके बाद वाल्मीकि सिंह और उसके पुत्र सहित अन्य मिलकर प्रेम नारायण सिंह के घर पर ईट से पथराव शुरू कर दिया. 

इसके बाद वाल्मीकि सिंह के पुत्र जवान जय किशन उर्फ़ जैकी ने अपनी लाइसेंसी रायफल से प्रेम नारायण सिंह के पुत्र सुनील सिंह पत्नी प्रतिमा देवी को रायफल से हमला कर दिया और इस घटना में बचाने गयी सुनील सिंह की बेटी तनु व साक्षी को भी गंभीर चोटें लगी. 

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को सदर अस्तपताल में भर्ती कराया गया. वहीं घायल प्रतिमा देवी ने बताया कि हमारे ससुर प्रेम नारायण सिंह का विवादित ढाई कठ्टा जमीन पुस्तैनी है और पड़ोसी वाल्मीकि सिंह उसे अपना कह रहा है, जिसको लेकर यह मामला कोर्ट में चल रहा है.