Dhanbad Road Accident: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2214080

Dhanbad Road Accident: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Dhanbad Road Accident: मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं.

Dhanbad Road Accident: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

धनबाद:  धनबाद के निरसा में फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. इसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई. हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से कोलकाता पहुंच गए हैं. इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं.

पंकज त्रिपाठी की बहन की हालत चिंताजनक
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी की बहनोई मुन्ना तिवारी स्वयं कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में थी, लेकिन दुर्घटना के बारे में रिश्तेदारों कुछ नहीं बता रहे हैं. मुन्ना तिवारी की मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा कि दुर्घटना कैसे हुई. पंकज त्रिपाठी की बहन धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत चिंताजनक है.

इनपुट- आईएएनएस

ये भी पढ़िए-  Aparajita Blue Flower: अपराजिता के नीले फूल के ये 8 फायदे, आपको इन परेशानियों से रखेंगे दूर, देखे एक नजर

 

 

Trending news