पूर्व MLA का विवादित पोस्ट,'झारखंड में रहना है तो जय श्रीराम नहीं जय झारखंड बोलो'
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar558040

पूर्व MLA का विवादित पोस्ट,'झारखंड में रहना है तो जय श्रीराम नहीं जय झारखंड बोलो'

पूर्व विधायक सुर सिंह बेसरा ने अपने फेसबुक अकाउंट से चेतावनी पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि, 'झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलो, जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ो.

पूर्व विधायक ने विवादित पोस्ट लिखा है.

जमशेदपुरः झारखंड पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सुर सिंह बेसरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विवादित पोस्ट डाला है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलना होगा. अगर जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ दो. अब यह मामला तुल पकड़ने लगा है.

जय श्रीराम का मामला पूरे देश में चल रहा है. बंगाल में पहले से ही जय श्रीराम के नारे पर सियासत हो रही है. वहीं, अब यह मामला झारखंड भी पहुंच गया है. झारखंड के घाटशिला के पूर्व विधायक ने इस पर आपत्ति जताई है.

fallback

झारखंड पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और घाटशिला के पूर्व विधायक सुर सिंह बेसरा ने अपने फेसबुक अकाउंट से चेतावनी पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि, 'झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलो, जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ो.'

उन्होंने कहा कि, जब देश में अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग प्रदेश बना है, बंगालियों के लिए बंगाल, बिहारियों के लिए बिहार, उड़िया लोगों के ओडिशा बना तो फिर झारखंड के लिए अलग क्यों नहीं होगा. झारखंड में बाहर के लोग आकर राज क्यों करेंगे. यहां जय श्रीराम को लेकर आदिवासियों को भड़काया जाता है तो उसे जय झारखंड बोलना चाहिए. आदिवासियों पर जय श्रीराम का नारा थोपा जा रहा है.

वहीं, इस बयान के बाद झारखंड में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी नेता सीपी सिंह ने कहा कि यह विवादित बयान है यहां लोगों को अधिकार है जय श्रीराम का नारा लगाने से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. और जय झारखंड के नाम पर लोगों को बांटना सही नहीं है.

हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अमित ने कहा कि यह लोग इसाई मिशनरियों के कहने पर ऐसा बयान दे रहे हैं. यह ऐसे लोगों को रखें है जो बाहरी भीतरी के नाम पर लड़ाने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं.