Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में सभी सातों चरणों का मतदान संपन्न, देखें किस चरण में कितने फीसदी पड़े वोट?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2273668

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में सभी सातों चरणों का मतदान संपन्न, देखें किस चरण में कितने फीसदी पड़े वोट?

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार एनडीए इस बार बीजेपी, नीतीश कुमार की जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास, उपेंद्र कुशवाहा की RLM और जीतनराम मांझी की HAM शामिल हैं, जबकि महागठबंधन (इंडी गठंबधन) में कांग्रेस के साथ लालू यादव की राजद, और वामदलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है.

 

लोकसभा चुनाव 2024

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की लड़ाई आज (शनिवार, 01 जून) समाप्त हो जाएगी. चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में देश की 58 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है. इस चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोट डाले गए. राज्य की सभी 40 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन (इंडी गठंबधन) के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला. मतदान खत्म होने के बाद अब सभी को एग्जिट पोल का इंतजार है. बिहार में इस बार पीएम मोदी का विजय रथ रोकने में तेजस्वी यादव कामयाब होंगे या एक बार फिर से एनडीए भारी पड़ेगा, इसका जवाब थोड़ी देर में मिल जाएगा. बता दें कि बिहार में सभी सातों चरणों में वोट पड़े हैं. देखिए बिहार में किस चरण में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई है. सभी सीटों का डाटा हम देने जा रहे हैं. 

 

पहला चरण

 

लोकसभा सीट वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
औरंगाबाद  50.35% 51.22% 49.41% 5.88%
गया 52.76% 53.89% 51.55% 15%
जमुई 51.25% 50.11% 52.50% 1.96%
नवादा  43.17% 43.70% 42.61% 2.67%

 

दूसरा चरण

लोकसभा सीट वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
किशनगंज 62.84% 58.89% 67.06% 1.52%
कटिहार 63.76% 58.87% 69.07% 00
पूर्णिया 63.08% 60.44% 65.89% 1.37%
भागलपुर 53.50% 53.11% 53.93% 3.67%
बांका 54.48% 51.05% 58.31% 00

 

तीसरा चरण

लोकसभा सीट वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
झंझारपुर 54.48% 48.16% 61.38% 5.62%
सुपौल 63.55% 57.02% 70.55% 4.88%
अररिया 61.93% 56.97% 67.32% 6.38%
मधेपुरा 58.29% 53.54% 63.42% 6.00%
खगड़िया 57.52% 52.18% 63.39% 6.25%

 

 

चौथा चरण

लोकसभा सीट का नाम वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
दरभंगा 57.37% 52.41% 62.87% 00
उजियारपुर 59.59% 54.72% 65.01% 15.00%
समस्तीपुर 60.11% 55.12% 65.65% 17.86%
बेगूसराय 58.70% 54.34% 63.53% 15.25%
मुंगेर 55.55% 55.22% 55.93% 13.46%

 

पांचवा चरण

लोकसभा सीट का नाम वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
सीतामढ़ी 56.21% 50.47% 62.62% 6.67%
मधुबनी 53.04% 46.66% 60.08% 4.40%
मुजफ्फरपुर 59.47% 55.86% 63.49% 3.70%
सारण 56.73% 53.59% 60.20% 11.11%
हाजीपुर 58.43% 55.67% 61.48% 8.45%

 

छठा चरण

लोकसभा सीट का नाम वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
वाल्मिकी नगर 60.19% 55.03% 65.99% 9.72%
पश्चिम चंपारण 61.62% 57.21% 66.67% 9.38%
पूर्वी चंपारण 59.68% 55.02% 64.82% 23.81%
शिवहर 57.40% 51.79% 63.68% 3.17%
वैशाली 62.59% 57.20% 68.63% 4.35%
गोपालगंज 52.32% 46.40% 58.44% 6.25%
सीवान 52.49% 47.08% 58.37% 5.45%
महाराजगंज 52.27% 46.68% 58.36 00

 

सातवां चरण (शाम 5 बजे तक)

लोकसभा सीट का नाम वोटिंग प्रतिशत पुरुष महिला अन्य
नालंदा 45.19% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
पटना साहिब 43.40% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
पाटलिपुत्र 56.86% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
आरा 46.49% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
बक्सर 52.29% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
सासाराम 48.86% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
काराकाट 49.16% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
जहानाबाद 50.23% अभी आया नहीं अभी आया नहीं अभी आया नहीं
 

Trending news