मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : रामविलास
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar244101

मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए : रामविलास

केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री तथा लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने जदयू और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इसके बाद मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पटना : केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री तथा लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने जदयू और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इसके बाद मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जदयू के चार बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने के नियमन को गत छह जनवरी को पटना उच्च न्यायालय द्वारा दरकिनार कर दिये जाने पर मांझी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के उन्हें संभलकर बोलने की सलाह दी थी। इस पर यहां आज पत्रकारों से पासवान ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मांझी मुख्यमंत्री के पद पर क्यों बने हुए हैं, उन्हें उस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मांझी के अदालत के फैसले का स्वागत करने तथा यह कहने पर कि उन्होंने इन विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं किए जाने को कहा था, उनके एक मंत्री उन्हें संभलकर बोलने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि मांझी को मुख्यमंत्री के रूप में या तो हालात का मुकाबला करना चाहिए या फिर इतना अपमान और बेइज्जती सहकर वे क्यों मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं, उन्हें इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।